शिमला। शहर के सर्कुलर रोड पर लिफ्ट के पास सड़क किनारे गाड़ी पार्क करने को लेकर पुलिस कर्मी और महिला के बीच बहसबाजी हो गई। मामला धक्का मुक्की तक पहुंचा। काफी देर तक मौके पर विवाद होता रहा। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लिफ्ट के पास अवैध रूप से सड़क किनारे गाड़ी खड़ी करने को लेकर यहां तैनात पुलिस कर्मी ने आपत्ति जताई थी। इस पर गाड़ी में सवार महिला भड़क गई और हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस कर्मी ने इसे यहां से गाड़ी हटाने को कहा। बहसबाजी काफी बढ़ गई जिसके बाद लोग भी मौके पर जुट गए। पुलिस कर्मी से धक्का मुक्की भी हुई। हालांकि, बाद में मामला शांत हो गया। सदर पुलिस के अनुसार इस बारे में किसी भी पक्ष की ओर से शिकायत नहीं आई है। ब्यूरो