चिंतपूर्णी के मुख्य बाजार में श्रद्धालुओं और सुरक्षा कर्मी में हाथापाई हो गई। कुछ श्रद्धालु बैक डोर एंट्री से होकर लाइन में घुसने की कोशिश कर रहे थे। इस पर विवाद हो गया। घटना में जहां महिला श्रद्धालु ने सिक्योरिटी गार्ड से कथित तौर पर धक्कामुक्की कर डाली। वहीं, इसके बाद बाजार में भी खूब हंगामा किया।
प्रत्यक्षदर्शी महेश, राकेश, पवन, सुनील, पंकज के अनुसार श्रद्धालु पंजाब के होशियारपुर के बताए गए हैं। वह दर्शन वाली लाइन में बैक डोर एंट्री के माध्यम से घुसने लगे तो ड्यूटी पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड ने महिला को ऐसा करने से रोका। इस पर उक्त महिला खुद को पुलिस अधिकारी की पत्नी बताकर धमकी देने लगी और उसे धक्का दे दिया।