फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग एफएम 92.7 में आवाज देगा हिमाचल का ये गबरू

Wed, 19 Dec 2018 12:36 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैजनाथ (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन

उपमंडल के मझैरणा गांव के अपूर्व शर्मा की आवाज बिग एफएम 92.7 में सुनने को मिलेगी। पिछले दिनों चंडीगढ़ में बिग एफएम के लिए हुए साक्षात्कार में 7 हजार लोगों ने भाग लिया था। इसमें अपूर्व शर्मा ने टॉप 15 में जगह बनाई है। हिंदी सिनेमा जगत के प्रसिद्ध गायक सोनू निगम और बिग एफएम की टीम ने सात हजार में से ये 15 लोग चुने हैं।

विज्ञापन


अब इन 15 लोगों में से जो बेहतर सिंगर होगा, उसे बिग एफएम 92.7 मुंबई में सीधे एंट्री मिलेगी। अपूर्व को संगीत की शिक्षा उनके घर से ही मिली। उनके पिता को जहां संगीत का अच्छा खासा अनुभव है, वहीं उनकी बड़ी बहन आकांक्षा शर्मा जानी मानी गायिका हैं। वे बॉलीवुड की कई हिंदी फिल्मों के गानों में अपनी आवाज दे चुकी हैं। अपूर्व ने भी अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और बहन को दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें