फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: आर्ट फेस्टिवल में 5 जून तक करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राज्य संग्रहालय की ओर से आयोजित किए जाने वाले शिमला आर्ट फेस्टिवल के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसमें भाग लेने के लिए इच्छुक कलाकार 5 जून तक आवेदन कर सकते हैं। शिमला आर्ट फेस्टिवल संस्कृति, रचनात्मकता की समृद्धि और विविधता का उत्सव है। फेसिस्टिवल 13 से 15 जून तक चलेगा। इसमें भाग लेने के लिए कलाकार shimlaartfestgmail.com पर ईमेल के माध्यम से अपने बायो-डेटा और कलाकृतियां भेजकर आवेदन कर सकते हैं। संग्रहालय केवल चयनित कलाकारों का टीए-डीए वहन करेगा। कला महोत्सव सभी कला प्रेमियों और कलाकारों के लिए खुला रहेगा। इसके अलावा इच्छुक कलाकार अपने खर्च पर भाग ले सकते हैं। राज्य संग्रहालय के अध्यक्ष डॉ. हरी चौहान ने बताया कि भाग लेने वाले प्रत्येक कलाकार के लिए कला सामग्री संग्रहालय द्वारा प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें