शिमला। साहित्य एवं संस्कृति के उत्थान और प्रदेश के लेखकों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सरकार की ओर से भाषा एवं संस्कृति विभाग के तहत विभिन्न विधाओं के क्षेत्र में पांच राज्य सम्मान स्थापित किए हैं। हिमाचल मूल के साहित्यकारों को सम्मान एवं प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से चलाई जा रही राज्य सम्मान योजना के तहत हिंदी ,संस्कृत, उर्दू, पहाड़ी और हिमाचली संस्कृति पर लेखन हेतु पांच राज्य सामानों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2025 तक बढ़ा दी है। इसके लिए हिमाचली मूल के साहित्यकार राज्य सम्मान हेतु 2021 से 2023 तक प्रकाशित पुस्तक की चार-चार प्रतियां 31 जनवरी तक जीवन वृत्त सहित भाषा एवं संस्कृति विभाग निदेशक शिमला-9 को भेज सकते हैं। जिला शिमला से संबंधित साहित्यकार जिला भाषा अधिकारी कार्यालय शिमला के माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं। राज्य सम्मान संबंधी विस्तृत विवरण और शर्तें विभाग के वेबसाइट http://lac.hp.gov.in पर उपलब्ध है। संवाद