शिमला। भराड़ी आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका का एक पद भरा जाएगा। बाल विकास परियोजना अधिकारी शिमला शहरी इंदु शर्मा ने यह जानकारी दी। रिक्त पद के लिए पात्र महिला उम्मीदवार 26 नवंबर तक आवेदन कर सकती हैं। यह पद केवल भराड़ी वार्ड की निवासी महिलाओं के लिए है। आवेदन करने वाली महिला की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दस जमा दो रखी है। परिवार की वार्षिक आय 75 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। आय प्रमाण पत्र तहसीलदार या नायब तहसीलदार द्वारा जारी होना अनिवार्य है। आवश्यक दस्तावेज में स्थायी निवासी, आयु, शैक्षणिक योग्यता, परिवार रजिस्टर की नकल और आय प्रमाण पत्र शामिल हैं। संवाद