शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला ने महाविद्यालयों के शिक्षकों को पीएचडी शोधार्थियों का पर्यवेक्षक बनाने की आवेदन प्रक्रिया की तिथि बढ़ाकर 15 दिसंबर कर दी है। विश्वविद्यालय प्रबंधन का कहना है कि कई महाविद्यालयों से समय सीमा बढ़ाने का अनुरोध मिला था। पर्यवेक्षक मान्यता केवल उन्हीं शिक्षकों को प्रदान की जाएगी जो यूजीसी के सभी निर्धारित शैक्षणिक मानकों को पूरा करते हों। संवाद