फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दांतों को कीड़ा नहीं बैक्टीरिया और एसिड करते हैं खराब

विज्ञापन
शिमला के लक्कड़ बाजार कन्या स्कूल में अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत आयोज?
विज्ञापन
शिमला। दांतों को कीड़ा नहीं बल्कि बैक्टीरिया और एसिड खराब करते हैं। खाना खाने के बाद दांतों में फंसने वाले पदार्थ ही दांत खराब करते हैं। इसलिए जरूरी है कि खाना खाने के बाद दांतों को साफ करें। यह जानकारी राजधानी के कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल लक्कड़ बाजार में अमर उजाला के सौजन्य से अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में चिकित्सकों ने दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में राजकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय शिमला के पब्लिक हेल्थ एंड डेंटिस्ट्री विभागाध्यक्ष डॉ. विनय भारद्वाज ने छात्राओं को दांतों की देखभाल की जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं और शिक्षकों को दांतों और मसूड़ों तथा मुंह की देखभाल बारे जागरूक किया। बताया कि यह भ्रांति है कि दांतों में कोई कीड़ा लगता। कहा कि दांतों को कीड़ा नहीं बल्कि खाना खाने के बाद दांतों में फंसा रहने वाले पदार्थ से एक बैक्टीरिया बनता है। इससे एसिड तैयार होता है जो दांतों की दो परतों को खराब कर देता है। इसके बाद दांतों में ठंडा गर्म तथा मीठा लगना शुरू हो जाता है। यही दांतों के खराब होने के लक्षण होते हैं।
बताया कि ब्रश सुबह का नाश्ता करने के बाद और रात को खाना खाने के बाद जरूर करना चाहिए। चॉकलेट और टाफियां आदि खाने के बाद कुल्ला जरूर करें। छह माह में एक बार जरूर विशेषज्ञ चिकित्सक से दांतों की जांच करवाएं। यदि बीमारी हो तो उसका उपचार समय से करवाएं। उन्होंने छात्राओं को बताया कि दांतों का सड़न रोग होता है, इसमें कीड़ा नहीं होता।
विज्ञापन

रेशेदार सब्जियों का करें इस्तेमाल
डॉ. विनय भारद्वाज ने कहा कि दूसरी बड़ी समस्या मसूड़ों की होती होती है। इसका समय से उपचार होना जरूरी होता है। दांतों के टेढ़ा होने का भी उपचार संभव है। इसकें तारें लगाकर ठीक किया जा सकता है। दांतों, मसूड़ों के साथ शरीर को स्वस्थ रखने के लिए रेशेदार सब्जियों का नियमित रूप से सेवन करें।
कार्यक्रम में इन्होंने किया सहयोग
इस कार्यक्रम के आयोजन में स्कूल के प्रधानाचार्य भूपेंद्र सिंह और अंग्रेजी विषय के शिक्षक लायक राम शर्मा ने सहयोग किया। एनएसएस शिविर के समापन समारोह के मौके पर आयोजित इस जागरूकता कार्यक्रम में एनएसएस के राज्य समन्वयक दलीप ठाकुर और एनएसएस अधिकारी वनिता ठाकुर ने कार्यक्रम में दी जानकारी को छात्राओं के साथ ही शिक्षकों के लिए उपयोगी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें