नवनिवार्चित पंचायत प्रतिनिधियों को भगवा पटका पहना किया सम्मनित। अनुराग ठाकुर ने पूर्व सीपीएस एवं हिमाचल कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष नीरज भारती के बयान पर कांग्रेस सरकार पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता जानना चाहती है कि अब तक प्रदेश में कितने अटैची इकट्ठे हुए, प्रदेश से बाहर कितने भेजे और कितने हिमाचल में किसको मिले इसका हिसाब प्रदेश की जनता को चाहिए। अनुराग ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री बयान दे रहे हैं कि पंचायत चुनाव में जीते हुए जनप्रतिनिधियों का कोई मूल्य नहीं है। पहले पंचायत चुनाव करवाने से पीछे हट रहे थे और अब हार के बाद बौखलाहट में ऐसे बयान दिए जा रहे हैं। भाजपा की पंचायत चुनाव में प्रचंड जीत हुई है और दो तिहाई से अधिक पंचायत प्रतिनिधि भाजपा के विचारधारा से जीत कर आए हैं। सांसद अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर सर्किट हाउस में 'नाउ फॉर क्लाइमेट' पहल के तहत पाैधरोपण अभियान में भी हिस्सा लिया।