फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: अनुराग ठाकुर बोले- किसानों ने लाखों के पशु खरीद लिए, सरकार नहीं खरीद रही दूध

Mon, 17 Jul 2023 06:37 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, श्री नयना देवी जी(बिलासपुर)

सार

अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि वर्तमान सरकार को सत्ता में आए हुए सात माह हो गए हैं। प्रदेश की 22 लाख महिलाएं 1500 रुपये प्रति महीने का इंतजार कर रही हैं। 
विज्ञापन
भाजपा की टिफिन बैठक में केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर व अन्य। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि वर्तमान सरकार को सत्ता में आए हुए सात माह हो गए हैं। प्रदेश की 22 लाख महिलाएं 1500 रुपये प्रति महीने का इंतजार कर रही हैं। लेकिन सरकार इस मुद्दे पर कोई जवाब नहीं दे रही है। किसानों ने लाखों रुपये खर्च करके पशु खरीद लिए हैं, लेकिन प्रदेश में दूध खरीदने के लिए कोई पॉलिसी नहीं आई है। वह स्वारघाट में श्री नयना देवी जी मंडल भाजपा की बैठक में बोल रहे थे। इस दूध की खरीद की गारंटी कांग्रेस नेताओं ने 100 रुपये प्रति लीटर की दी थी।

विज्ञापन


प्रदेश में बेरोजगारों को एक लाख नौकरियां पहले साल में मिलनी थीं और हर साल एक लाख की गारंटी देते हुए पांच लाख नौकरियां देने की गारंटी चुनाव के समय कांग्रेस पार्टी ने दी थी। एक साल पूरा होने को आया है, एक भी युवा को नौकरी नहीं मिली है। प्रदेश में आपदा की घड़ी में जहां प्रदेश सरकार को जनता को राहत पहुंचाने का कार्य करना चाहिए था, वहीं डीजल पर वैट बढ़ाकर जनता की जेब पर सीधा सीधा डाका डालने का प्रयास किया है।

बैठक में विशेष रूप से विधायक रणधीर शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। अनुराग ठाकुर ने कार्यकर्ताओं से विशेष संवाद किया। कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के पिछले नौ वर्ष में किए गए अभूतपूर्व कार्यों को जनता के बीच ले जाने का खाका तैयार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें