फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुराग बोले, विकास के नाम पर गंदी राजनीति न करें सीएम

Sat, 28 Jan 2017 08:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह विकास के नाम पर गंदी राजनीति न करें।  कांगड़ा के हितैषी बनने वाले मुख्यमंत्री वीरभद्र को जनता को जवाब देना चाहिए कि उन्होंने अभी तक जिला कांगड़ा में सेंट्रल यूनिवर्सिटी क्यों नहीं बनने दी, धर्मशाला के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, जिसमें सरकार का एक रुपया खर्च तक नहीं हुआ, उसमें रातोंरात ताले लगवा दिए। 
विज्ञापन


नूरपुर मैदान जो एचपीसीए को लीज पर मिला था और जिस पर एचपीसीए ने 4 करोड़ खर्च करने थे, उसकी अनुमति नहीं दी और लीज रद्द कर दी। इसलिए मुख्यमंत्री को कांगड़ा का हितैषी होने का नाटक बंद कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा प्रदेश

के विकास और लोगों के हितों के लिए काम किया है और इसका अनुमान भाजपा सरकार के नेतृत्व के तहत हुई प्रगति से लगाया जा सकता हैं। वीरभद्र सिंह केवल घोषणाओं के मुख्यमंत्री बनकर रह गए हैं। वह घोषणाएं केवल राजनीतिक लाभ के लिए करते हैं। राज्य के विकास के नाम पर लोगों को गुमराह करना कांग्रेस की आदत सी बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें