फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: आर्थिक हालात ठीक नहीं होने से अनुराग गुप्ता को बीच में छोड़नी पड़ी थी पढ़ाई, अब बने लेफ्टिनेंट कर्नल

Sat, 31 Aug 2024 06:42 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरा (मंडी)

सार

मंडी जिले के धर्मपुर के अनुराग गुप्ता ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल का पद प्राप्त कर क्षेत्र का नाम गर्व से ऊंचा किया है।
विज्ञापन
अनुराग गुप्ता - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के धर्मपुर के अनुराग गुप्ता ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल का पद प्राप्त कर क्षेत्र का नाम गर्व से ऊंचा किया है। 1996 में सिपाही के तौर पर सेना में भर्ती हुए अनुराग ने इस पद तक पहुंचने के लिए कई चुनौतियों का सामना किया है अनुराग की प्रारंभिक शिक्षा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धर्मपुर में हुई। उच्च शिक्षा के लिए उन्होंने सरकाघाट कॉलेज में दाखिला लिया। परिवार की आर्थिक स्थिति के कारण उन्हें अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी। इसके बाद उन्होंने भारतीय सेना में भर्ती होकर 17 वर्षों तक सिपाही के रूप में कार्य किया। अपने समर्पण और मेहनत से उन्होंने कमीशन पास किया और सेकेंड लेफ्टिनेंट बने। धीरे-धीरे पदोन्नति प्राप्त करते हुए अब लेफ्टिनेंट कर्नल बने। उनके पिता कर्मचंद गुप्ता दुकानदारी करते हैं और माता सरिता गुप्ता गृहिणी हैं। पत्नी मिलिट्री स्कूल में शिक्षिका हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें