कॉर्मल कान्वेंट स्कूल नाहन के 9वीं कक्षा के छात्र अनुभव शर्मा को वर्ल्ड चैस फेडरेशन में रेटिंग मिली है। अनुभव शतरंज के खेल में सिरमौर जिले के पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं जिन्हें यह रेटिंग मिली है।
अब तक प्रदेश में 66 खिलाड़ी यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। पंजाब के अमृतसर में चौथी समीन सिंह अंतरराष्ट्रीय रेटिड शतरंज प्रतियोगिता हुई। इसमें अनुभव शर्मा ने सराहनीय प्रदर्शन किया।
इसकी बदौलत उन्होंने प्रतियोगिता में 9 में से 4 अंक हासिल किए। इसकी बदौलत वह रेटिंग पाने वाले खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए।
नाहन के ही अन्य तीन युवा खिलाड़ी शाश्वत ठाकुर, सूर्यदेव कंवर और वीरेश्वर ठाकुर रेटिंग हासिल करने में एक अंक से चूक गए।
अनुभव की इस उपलब्धि पिता विवेक शर्मा और माता योजना शर्मा को नाज है। सिरमौर शतरंज संघ के महासचिव आशीष ठाकुर ने कहा कि अनुभव शर्मा को अब रेटिड खिलाड़ी के रूप में जाना जाएगा।