फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: एंटी रैगिंग और शिकायत निवारण समितियां गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कैंपस और संबद्ध महाविद्यालयों में अनुशासन, छात्र सुरक्षा और शिकायत निवारण को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विभिन्न समितियों का गठन किया है। कुलपति प्रो. महावीर सिंह की स्वीकृति के बाद एंटी रैगिंग और मॉनीटरिंग सेल का गठन किया है, जिसकी अध्यक्षता डीन ऑफ स्टडीज करेंगे। समिति में डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर, चीफ वार्डन और विभिन्न संकायों के डीन शामिल हैं। एंटी रैगिंग स्क्वॉयड भी बनाया है जो परिसर में रैगिंग जैसी गतिविधियों पर निगरानी रखेगा। एंटी रैगिंग एवं मॉनीटरिंग सेल की अध्यक्षता डीन ऑफ कॉलेजेज-कम-डायरेक्टर डेवलपमेंट काउंसिल करेंगे। छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए स्टूडेंट्स ग्रीवेंस रिड्रेसल कमेटी का गठन किया है। इस समिति की अध्यक्षता डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर करेंगे और इसमें वरिष्ठ प्राध्यापक सदस्य होंगे। आंतरिक शिकायत समिति लैंगिक उत्पीड़न और कार्यस्थल से जुड़े मामलों की सुनवाई करेगी। इसकी अध्यक्षता विधि विभाग की प्रोफेसर रुना मेहता ठाकुर करेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें