जेसीबी स्कूल खलीनी और न्यू शिमला ने मनाया वार्षिक उत्सव
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के गेयटी थिएटर में रविवार को जेसीबी स्कूल खलीनी ओर न्यू शिमला ने वार्षिक उत्सव मनाया। इसमें विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। अतिरिक्त मुख्य सचिव ओंकार चंद शर्मा ने कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। गणेश व सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का आगाज हुआ। नवरात्र पर मां दुर्गा के नौ रूपों की प्रस्तुति दी गई। इसके बाद नौनिहालों ने स्वागत नृत्य, कठपुतली नृत्य, कश्मीरी नृत्य, हरियाणवी, भंगड़ा, गरबा की प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके अलावा चार्ली चैंपियन कॉमेडी, फनी डांस, क्रांतिकारी नृत्य, देशभक्ति पर आधिरित नाटिका पेश की। पहाड़ी नाटी आकर्षक का केंद्र रही। इस मौके पर पार्षद निशा ठाकुर, चमन लाल, स्कूल प्रबंध निदेशिका कुशल मल्होत्रा, न्यू शिमला की प्रधानाचार्य रेखा बाली, खलीनी के प्रधानाचार्य राजेश शर्मा मौजूद रहे।