केंद्रीय विद्यालय जतोग छावनी के शुक्रवार को आयोजित रजत जयंती और वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में छात्र छात्राओं ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में बिग्रेडियर एसएस सिद्धू, विद्यालय प्रबंधन समिति एवं स्टेशन कमांडर शिमला ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
उन्होंने मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया। छात्रों ने गणेश वंदना, नृत्य नाटिका, सीता, स्वंयबर, झारखंड नृत्य और भंगड़ा के साथ एरोबिक तथा योग की प्रस्तुतियां दीं। दोपहर तक चले इस कार्यक्रम में छात्रों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी।
इस दौरान दसवीं और बारहवीं कक्षा के बेहतरीन परीक्षा परिणामों में चंडीगढ़ संभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को मानव संसाधन मंत्री समृति जुबैर इरानी से मिले पत्र और समृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इस दौरान केवी जाखू और जतोग के प्रधानाचार्य संजय मिश्रा ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ कर स्कूल की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मुख्यातिथि ने वर्ष 2013-14 में शैक्षणिक और अन्य गतिविधियों में अव्वल रहे छात्र छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
ये छात्र हुए सम्मानित
स्कूल के समारोह में सम्मानित हुए छात्रों में बारहवीं में रचना, केशव, साहिल, नीरज, मनिषा, सीमा, अंकित, अभिनव, अंशुल, किरण, दसवीं में ज्योति, प्रदीप, सश्वीन शामिल हैं। सीसीए में प्रियंका, योगिता, रचना, मंजीशा, सीमा, तमन्ना, प्रगति, कुनाल, स्वीतकार, राहुल, अनामिका जस्टा, धीरज गर्ग, किरण, प्रेरण, पलक, प्रज्जवल, प्राची, प्रदीप मनीषा, अनुभव, जसपाल, ज्योति, अतिकुर, रेणुका, काजल, शीतल, कशिश, बंदना, अंकित सिंह चंदेल, संकेथ, प्रगति, अक्षित, भारत कौशिक, भवना कश्यप और प्रदीप शामिल रहे।