फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस दिन से होंगी शीतकालीन अवकाश वाले स्कूलों में वार्षिक परीक्षाएं, तैयारियां पूरी

Tue, 05 Dec 2017 10:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के शीतकालीन अवकाश वाले स्कूलों में वार्षिक परीक्षाओं के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इन स्कूलों में मंगलवार से असेसमेंट परीक्षाएं शुरू होंगी। पहली से चौथी और छठी, सातवीं कक्षा की असेसमेंट आधार पर परीक्षाएं ली जाएंगी। 
विज्ञापन
















इन कक्षाओं में किसी भी विद्यार्थी को फेल नहीं किया जाता है। असेसमेंट परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर वार्षिक ग्रेडिंग तैयार की जाती है। सभी केंद्रों में सुबह सवा दस बजे से परीक्षा शुरू होगी। 

विद्यार्थियों को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट अतिरिक्त दिए जाएंगे। परीक्षाओं को सुचारु रूप से करवाने के लिए सभी जिला उपनिदेशकों को आदेश जारी कर दिए गए हैं। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले लाखों विद्यार्थी यह परीक्षाएं देंगे। 
विज्ञापन


सर्व शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशक घनश्याम चंद ने बताया कि चालू सत्र में पांचवीं और आठवीं कक्षा की असेसमेंट परीक्षाएं स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से तैयार किए गए प्रश्नपत्रों के आधार पर होनी निश्चित हुई है। 

राज्य परियोजना निदेशालय सर्व शिक्षा अभियान द्वारा परीक्षा संबंधी सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि छठी और सातवीं कक्षा की परीक्षाएं पांच दिसंबर से 14 दिसंबर तक होंगी। पहली से चौथी कक्षा की परीक्षाएं 11 दिसंबर से 14 दिसंबर तक चलेंगी।

पहली से चौथी कक्षा की परीक्षाएं

दिनांक            कक्षा पहली        दूसरी          तीसरी        चौथी        
11 दिसंबर        गणित               पर्यावरण         हिंदी           अंग्रेजी
12 दिसंबर        अंग्रेजी                हिंदी            पर्यावरण      गणित
13 दिसंबर        पर्यावरण            अंग्रेजी            गणित        हिंदी
14 दिसंबर        हिंदी                गणित         अंग्रेजी           पर्यावरण

छठी, सातवीं कक्षा की परीक्षाएं

दिनांक                छठी कक्षा            सातवीं
05 दिसंबर          सोशल साइंस          हिंदी
06 दिसंबर            साइंस                  गणित
07 दिसंबर            संस्कृत                ड्राइंग
08 दिसंबर            अंग्रेजी                 साइंस
11 दिसंबर            गणित                  सोशल साइंस
12 दिसंबर             हिंदी                   अंग्रेजी
13 दिसंबर            योग/संस्कृति         संस्कृत
14 दिसंबर            ड्राइंग                  योग/संस्कृति

इस दिन से होगी पांचवीं कक्षा की परीक्षा

वहीं  शीतकालीन  हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से संबद्धता प्राप्त शीतकालीन अवकाश वाले निजी और सरकारी स्कूलों में पांचवीं, आठवीं और नौवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं भी पांच दिसंबर से शुरू हो रही हैं। 

बोर्ड के अनुसार पांचवीं की आंतरिक परीक्षाएं पांच से आठ दिसंबर तक होंगी, जबकि आठवीं की पांच से 14 दिसंबर तक होंगी। वहीं नौंवी कक्षा की पांच से 15 दिसंबर तक वार्षिक परीक्षाएं होंगी।

यहां क्लिक कर देखें 5वीं कक्षा की डेटशीटः https://goo.gl/pt9rUc    
  
पांचवीं की डेट शीट
दिनांक विषय
05 दिसंबर हिंदी
06 दिसंबर गणित
07 दिसंबर पर्यावरण शिक्षा (ईवीएस)
08 दिसंबर अंग्रेजी

आठवीं कक्षा की परीक्षा

आठवीं कक्षा की परीक्षा का संचालन पांच से 14 दिसंबर तक प्रातः कालीन सत्र सुबह 9:45 से एक बजे तक किया जाएगा। 

यहां ‌ क्लिक कर देखें आठवीं कक्षा की डेटशीटः https://goo.gl/nNZvEm

आठवीं की डेट शीट
दिनांक विषय
05 दिसंबर विज्ञान
06 दिसंबर संस्कृत
07 दिसंबर हिंदी
08 दिसंबर सामाजिक विज्ञान
11 दिसंबर गणित
12 दिसंबर हिमाचल की लोक संस्कृति और योग
13 दिसंबर अंग्रेजी
14 दिसंबर कला, गृह विज्ञान, स्वर संगीत, वाद्य संगीत, पंजाबी और उर्दू
विज्ञापन

इस दिन से होंगी नौंवी कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं

शीतकालीन अवकाश वाले स्कूलों के नौंवी कक्षा के विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षा का संचालन दिसंबर पांच से 15 दिसंबर तक किया जाएगा।

यहां क्लिक कर देखें डेटशीटः https://goo.gl/Dp1XVP

नौंवी की डेट शीट
दिनांक विषय
05 दिसंबर हिंदी
06 दिसंबर संस्कृत, उर्दू, तमिल, तेलगू और पंजाबी
07 दिसंबर अंग्रेजी
08 दिसंबर विज्ञान एवं प्रोद्यौगिकी
11 दिसंबर गणित
12 दिसंबर फाईनांसल लीटरेसी
13 दिसंबर सामाजिक विज्ञान
14 दिसंबर कला-बी
15 दिसंबर कला-ए, स्वर संगीत, वाद्य संगीत, गृह विज्ञान, वाणिज्य, अर्थशास्त्र, कंप्यूटर साइंस, ऑटोमोबाइल्स, सिक्योरिटी, रिटेल, इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी, हेल्थ केयर, एग्रीकल्चर, टूरिज्म एंड ट्रेवल, टेलीकॉम, फिजिकल एजूकेशन, बीएफएसआई और मीडिया एंड एंटरटेनमेंट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें