फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: अनाडेल सड़क बहाल, भूस्खलन का खतरा बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। शहर में विधानसभा-अनाडेल सड़क शुक्रवार शाम 5:00 बजे से वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दी है। अनाडेल श्मशानघाट के पास रात को भूस्खलन और पेड़ ढहने के कारण यह सड़क बंद हो गई थी। वार्ड पार्षद उर्मिला कश्यप के अनुसार शुक्रवार सुबह से ही सड़क बहाली का काम शुरू कर दिया गया था। लेकिन मौके पर लगातार पहाड़ी दरकने से पूरा दिन इस काम में लग गया। अब छोटे वाहनों की आवाजाही इस पर शुरू कर दी है। बसों की आवाजाही शनिवार से शुरू हो सकती है। हालांकि, मौके पर दरक रही पहाड़ी से फिर भूस्खलन होने का खतरा बना हुआ है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें