शिमला। री- नीट परीक्षा में शिमला में कोचिंग लेने वाले अंकित ने 605 अंक प्राप्त किए हैं। इनके साथ मोहित ने 596 अंक और पार्वती ने 567 अंक हासिल किए हैं। इन सभी छात्रों ने एनजीएस विद्यामंदिर, लक्कड़ बाजार से कोचिंग हासिल की है। इस संस्थान के 20 से अधिक विद्यार्थियों ने 500 से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। एनजीएस विद्यामंदिर की प्रबंध निदेशक नीना गुप्ता ने कहा कि यह सफलता छात्रों की कड़ी मेहनत का फल है। वहीं यू कैन के छात्रों ने भी परीक्षा में शानदार अंक हासिल किए हैं। अनुपमा ने 523 अंक और गोकुल ने 521 अंक प्राप्त किए हैं। वहीं मधु ने 511 अंक, मुस्कान ने 474 अंक और ज्योति ने 441 अंक हासिल किए हैं। यह सभी यू कैन फिजिक्स इंस्टीट्यूट ताराहाल शिमला से कोचिंग ले चुके हैं। संस्थान के प्रबंध निदेशक विनोद पैघोबाल ने बधाई दी है। संवाद