सचिवालय प्रशासन जिस तरह से उन्हें विधायक का आवास उपलब्ध कराने में तेजी दिखा रही है, उससे लग रहा है कि उनसे जल्द ही कोठी खाली कराई जा सकती है। अनिल शर्मा ने बताया - मैंने भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा है। मैं भाजपा में हूं। सरकार मुझे विधायक को मिलने वाला आवास उपलब्ध कराए। मैं उसी समय कोठी छोड़ दूंगा। मुझे कोठी से कोई मोह नहीं है।
अनिल शर्मा के मंत्री पद छोड़ने के बाद अगले विधानसभा सत्र के दौरान मंत्रियों का सिटिंग प्लान भी बदलेगा। अनिल शर्मा पहले लाइन में पांचवें स्थान पर बैठते थे। पहली लाइन की प्रथम सीट पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, उसके बाद आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह, फिर खाद्य आपूर्ति मंत्री किशन कपूर के बाद शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज और फिर अनिल शर्मा बैठते हैं। अब वह विधायक वाली लाइन में बैठेंगे।