फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनिल शर्मा से कोठी जल्द खाली कराने की तैयारी, अब यहां मिलेगा आवास

Tue, 16 Apr 2019 12:54 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

जयराम सरकार में ऊर्जा मंत्री रहे अनिल शर्मा को विधानसभा परिसर में आवास मिलेगा। सरकार की ओर से उन्हें दिया गया बंगला खाली कराया जा रहा है। मंगलवार को सचिवालय सामान्य प्रशासन (जीएडी) की ओर से उन्हें बंगला खाली कराने का नोटिस जारी किया जा सकता है। जीएडी फिलहाल इस कोठी को किसी दूसरे भाजपा नेता को नहीं देना चाहती है।

विज्ञापन


अनिल शर्मा की जगह सरकार अगर किसी दूसरे को मंत्री बनाती है तो यह आवास उनके लिए रखा जाएगा। सूत्र बताते हैं कि अगर कोठी दूसरे किसी नेता को दी जाती है तो मंत्री बनने पर कोठी खाली कराना मुश्किल हो जाएगा। नियमों के मुताबिक इस्तीफे के बाद एक महीने के भीतर कोठी खाली करनी होती है।

विज्ञापन

सचिवालय प्रशासन जिस तरह से उन्हें विधायक का आवास उपलब्ध कराने में तेजी दिखा रही है, उससे लग रहा है कि उनसे जल्द ही कोठी खाली कराई जा सकती है। अनिल शर्मा ने बताया - मैंने भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा है। मैं भाजपा में हूं। सरकार मुझे विधायक को मिलने वाला आवास उपलब्ध कराए। मैं उसी समय कोठी छोड़ दूंगा। मुझे कोठी से कोई मोह नहीं है।

अनिल शर्मा के मंत्री पद छोड़ने के बाद अगले विधानसभा सत्र के दौरान मंत्रियों का सिटिंग प्लान भी बदलेगा। अनिल शर्मा पहले लाइन में पांचवें स्थान पर बैठते थे। पहली लाइन की प्रथम सीट पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, उसके बाद आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह, फिर खाद्य आपूर्ति मंत्री किशन कपूर के बाद शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज और फिर अनिल शर्मा बैठते हैं। अब वह विधायक वाली लाइन में बैठेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें