फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरा स्टैंड क्लीयर, पार्टी को करना है निर्णय: अनिल शर्मा

Sat, 30 Mar 2019 10:22 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

मंडी संसदीय क्षेत्र से आश्रय शर्मा के कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी के तौर पर एलान के बाद जयराम सरकार में ऊर्जा मंत्री व आश्रय के पिता अनिल शर्मा ने अपना स्टैंड क्लीयर कर दिया है।

विज्ञापन


नाम के एलान के बाद अमर उजाला से बातचीत में ऊर्जा मंत्री ने कहा कि मैंने पहले ही पार्टी हाईकमान के सामने अपना स्टैंड क्लीयर कर दिया है। पार्टी अगर मंडी से बाहर कहीं भी कोई जिम्मेदारी देती है तो मैं उसे निभाने के लिए तैयार हूं।

इस्तीफे की बात पर उन्होंने स्पष्ट किया कि वह अभी भी सरकार में हैं और अगर पार्टी हाईकमान चाहेगी या मांगेगी तो इस्तीफा दे दूंगा। प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि शर्मा ने अपनी बात रखी है। केंद्रीय नेतृत्व से इस संबंध में चर्चा के बाद निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें