मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से सोमवार सुबह मुलाकात कर ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा ने कहा कि मेरा बेटा आश्रय कांग्रेस ज्वाइन कर रहा है। कांग्रेस से उसे टिकट का ऑफर मिला है। मेरे समक्ष धर्म संकट खड़ा हो गया है। लिहाजा, भाजपा के लिए प्रचार नहीं कर पाऊंगा। अनिल ने कहा कि वह अपने पिता पंडित सुखराम और बेटे आश्रय के खिलाफ नहीं जा सकते।