फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पसंद का खाना न मिलने पर भड़कीं अफसर बोलीं- मुझे डोसा चाहिए

Sun, 14 Jul 2019 01:27 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
डोसा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

केंद्र सरकार के एक मंत्रालय में काम कर रही एक महिला अफसर ने धर्मशाला के एक सरकारी रेस्ट हाउस में खाने को लेकर हंगामा कर दिया। पसंद का डोसा न मिलने पर अफसर ने रेस्ट हाउस के कर्मचारियों और प्रशासन के कुछ अधिकारियों की क्लास लगा दी। कुछ सरकारी कर्मचारियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि मोदी सरकार के एक प्रोजेक्ट को कांगड़ा में गति देने के लिए बैठक लेने आई महिला अफसर ने रेस्ट हाउस के खाने को घटिया बताया।

विज्ञापन


लंच पर रेस्ट हाउस के स्टाफ और प्रशासन के कर्मचारियों से कहा कि उन्हें डोसा और मनपसंद का बढि़या खाना चाहिए। गुस्साई अफसर ने शाम पांच बजे तक कुछ नहीं खाया। इस दौरान महिला अफसर रेस्ट हाउस के स्टाफ और प्रशासन को खरी खोटी सुनाती रहीं।

विज्ञापन

खाने और प्रोटोकोल को लेकर हंगामा बढ़ने के बाद प्रशासन को महिला अफसर के खाने के लिए एक लाइजनिंग अफसर लगाना पड़ा। लाइजनिंग अफसर ने महिला अफसर के लिए खाने का मेन्यू बनाया। बाकायदा महिला अफसर को मेन्यू बताकर पसंद पूछी गई। तब जाकर महिला अफसर ने नाश्ते में पसंद का डोसा मंगवाया। उधर, महिला अफसर के आर्डर सुनकर कर्मचारियों के पसीने छूट रहे थे।

कर्मचारी ने बताया कि उन्हें ये भी टेंशन थी कि इस खाने का बिल कौन भरेगा। इन कर्मियों का कहना था कि रेस्ट हाउस में जिस खाने को मंत्री और अफसर खाते हैं, वैसा ही शुद्ध खाना अफसर को परोसा गया था जो उन्हें पसंद नहीं आया। अमर उजाला ने जब जिला प्रशासन से इस मामले में आधिकारिक प्रतिक्रिया लेनी चाहिए तो कोई भी बोलने को तैयार नहीं हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें