रामपुर बुशहर। तहसील कल्याण अधिकारी रामपुर ने शुक्रवार को पदम उत्कृष्ट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के सभागार में अंतरराष्ट्रीय बाउंडिंग जागरूकता शिविर लगाया। तहसीलदार रामपुर योगेश वर्मा शिविर में बतौर मुख्यातिथि, पेंशनर वेल्फेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुदामा राम मेहता और समाज सेवी आत्मा राम केदारटा विशेष अतिथि उपस्थित रहे। शिविर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने नशे के खिलाफ समूहगान प्रस्तुति किया। समूहगान के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में मामा चरण दास ने संस्कृति और पारंपरिक गीतों की प्रस्तुति देकर सभी की वाहवाही बटोरी। बाल विकास परियोजना अधिकारी शशि ठाकुर ने कहा कि सभी को बुजुर्गों के प्रति सम्मान और संवेदनशीलता रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग समाज की अमूल्य धरोहर हैं, उनके अनुभव नई पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक का काम करते हैं।