फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: आचंल, निहारिका, अनामिका और संयमा ने जीता स्वर्ण पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी के इंदिरा गांधी खेल परिसर में चल रही जिला स्तरीय ओपन जूडो प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में आंचल, निहारिका, अनामिका, संयमा, कोमल, काव्यांजलि, अर्चिता, स्नेहा और बालक वर्ग में शिवम, अथर्व नेगी और काव्य शर्मा ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। प्रतियोगिता में जिले भर के करीब 250 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन




प्रतियोगिता दो दिन तक चली। दूसरे दिन सब जूनियर बालिका वर्ग के 28 किग्रा भार वर्ग में आंचल ने स्वर्ण और अनन्या ने रजत, 32 किग्रा में निहारिका ने स्वर्ण, मिष्टी ने रजत, 36 किग्रा में कृतिका ने स्वर्ण, आयुषी ने रजत, 40 किग्रा में संयमा ने स्वर्ण और डॉली सिंह ने रजत, 48 किग्रा में कोमल ने स्वर्ण, आराध्या ने रजत, 52 किग्रा में अनामिका बोध ने स्वर्ण, याशिका ने रजत पदक जीता।
57 किग्रा में काव्यांजलि ने स्वर्ण और पर्नमशी वर्मा ने रजत पदक हासिल किया। जूनियर बालिका वर्ग में 44 किग्रा भार वर्ग में अर्चिता ने स्वर्ण, संजना ने रजत पदक जीता। 48 किग्रा में स्नेहा पांडेय, 57 किग्रा में गीतांजलि, 63 किग्रा में आन्या भारद्वाज, 81 किग्रा में मोकेश ने स्वर्ण पदक जीता। बालक वर्ग के 55 किग्रा वर्ग में शिवम, 60 किग्रा में अभिमन्यु, 66 किग्रा में अथर्व नेगी, 90 किग्रा में काव्य शर्मा और 100 किग्रा में संकेत ने अपने-अपने भार वर्ग में स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता के समापन पर पूर्व कर्मचारी बीएस दत्ता ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने विजेताओं को सम्मानित किया। जिला जूडो संघ के अध्यक्ष रमेश चौहान ने प्रतियोगिता के समापन पर खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें