पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा को कांग्रेस विदेश मामले विभाग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इससे पहले पिछले डेढ़ दशक से डा. कर्ण सिंह के पास यह विभाग था। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने नियुक्ति आदेश भी जारी कर दिए हैं।
एआईसीसी के निर्वाचित सदस्य कुलदीप राठौर ने मंगलवार को आनंद शर्मा की नियुक्त की पुष्टि की है। कांग्रेेस सम्मेलनों में विदेश से आने वाले डेलीगेट्स की सारी व्यवस्था पार्टी का यही विभाग करता है।
इसके अलावा देश से विदेश जाने वाले प्रतिनिधियों के आने-जाने और ठहरने की व्यवस्था भी इसी विभाग को करनी होती है। गौर हो कि आनंद शर्मा को कांग्रेस वर्किंग कमेटी में स्थायी सदस्य के रूप में भी स्थान दिया गया है।