फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: झाड़ियों को लगाई आग में झुलसकर बुजुर्ग व्यक्ति की मौत

Fri, 31 May 2024 03:47 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर

सार

प्रदेश के बिलासपुर जिले के उपमंडल श्रीनयनादेवी जी की ग्राम पंचायत री के मोडू गांव में झाड़ियों को लगाई आग में झुलसकर एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। 
विज्ञापन
आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के उपमंडल श्रीनयनादेवी जी की ग्राम पंचायत री के मोडू गांव में झाड़ियों को लगाई आग में झुलसकर एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग व्यक्ति ने खेतों में खुद ही आग लगाई थी। कोट कहलूर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बच्चन सिंह (64) निवासी गांव मोडू डाकघर स्वाहण ने अपने खेतों में घास और झाड़ियों को काटकर इकट्ठा किया और उन्हें आग लगा दी। देखते ही देखते आग फैलना शुरू हो गई। आग को फैलने से रोकने के प्रयास में बच्चन सिंह खुद इसकी चपेट में आ गए। बुरी तरह से झुलसी हुई हालत में परिजनों ने बुजुर्ग को एम्स बिलासपुर पहुंचाया, जहां पर उसकी हो गई है। मृतक के परिजनों को प्रशासन ने फौरी राहत के तौर पर 20 हजार रुपये दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें