फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: बुजुर्ग के बैंक खातों से निकाल ली तीन लाख रुपये की रकम

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू की घटना, अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन

यूपीआई ट्रांजेक्शन के जरिये दो खातों को बनाया निशाना
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। जिले में लोगों के बैंक खातों से आए दिन लाखों रुपये की साइबर धोखाधड़ी के मामले सामने आ रहे हैं। इस तरह के एक मामले में रोहड़ू क्षेत्र के रहने वाले एक बुजुर्ग के बैंक खातों से अज्ञात लोगों ने तीन लाख रुपये की राशि निकाल ली।
विज्ञापन


पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्जकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है कि यह मामला साइबर धोखाधड़ी से जुड़ा है या किसी परिचित या अन्य व्यक्ति ने उनकी निजी जानकारियाें का गलत इस्तेमाल करके बैंक खातों से लाखों रुपये की राशि निकाल ली। मामला रोहडू़ थाने के तहत आया है। पुलिस को दी शिकायत में व्यक्ति ने बताया कि उनके एचडीएफसी और स्टेट कोऑपरेटिव बैंक में दो अलग-अलग खाते हैं। उन्होंने बताया कि 24 जनवरी से 7 फरवरी के बीच किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी सहमति के बिना और जानकारी के दोनों बैंक खातों से यूपीआई ट्रांजेक्शन के जरिये करीब 3,05,799 रुपये की राशि निकाल ली है। अब उन्हें इसकी जानकारी मिली तो वह स्तब्ध रह गए। इसके बाद उन्होंने मामले की संबंधित बैंकों से जानकारी जुटाई। उन्होंने पुलिस स्टेशन रोहडू़ में इस संबंध में लिखित शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 318 (4) के तहत केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। हालांकि इस तरह के मामलों में साइबर ठगी की आशंका अधिक रहती है लेकिन पुलिस अन्य पहलुओं को ध्यान में रखते हुए भी मामले की जांच कर रही है। एसएसपी गौरव सिंह ने बताया कि व्यक्ति के बैंक खाते से तीन लाख रुपये की राशि निकलने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें