फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: मेडिकल बिलों के लिए एक वर्ष से भटक रहा है 86 वर्षीय बुजुर्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
जून 2025 से नहीं हुआ है बिलों का भुगतान
विज्ञापन

पति-पत्नी को दवाओं, चेकअप का खर्च पूरा करना हो रहा मुश्किल
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। लोक निर्माण विभाग से 28 साल पूर्व सेवानिवृत्त हो चुके 86 वर्षीय बुजुर्ग हृदय रोगी और यूरोलॉजी के ट्यूमन का ऑपरेशन करवाने के बाद अपने मेडिकल बिलों के भुगतान के लिए विभाग और सचिवालय के चक्कर लगाकर थक चुके हैं। करसोग निवासी वर्तमान में मैहली में रह रहे बुजुर्ग रघु राम चौहान ने अपनी व्यथा सुनाते हुए कहा कि जून 2025 से लेकर उनके मेडिकल बिल अटके हुए हैं। इनका भुगतान अभी नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग से 28 वर्ष पूर्व सेवानिवृत्त हो चुके रघु राम चौहान ने बताया कि वह स्वयं और उनकी पत्नी जिनकी उम्र 84 साल है, हृदय रोगी हैं और हर माह उनका आठ से नौ हजार रुपये दवाओं का खर्च है। इसके अलावा बीते वर्ष यूरोलॉजी विभाग चमियाना में उनका प्रोस्टेट का ऑपरेशन हुआ है। इस ट्यूमर कैंसर के ऑपरेशन में ट्यूमर निकाल दिया गया है लेकिन हर तीसरे माह उन्हें अस्पताल में चेकअप को जाना होता है, वहां टेस्ट में ही खर्चा हो रहा है। जून 2025 में हुए उनके इस ऑपरेशन और रूटीन दवाओं के करीब 2 लाख 65 हजार 374 रुपये का जो खर्च आया उसके बिल चिकित्सक से साइन करवाने के बाद मंजूरी और भुगतान को भेजे हैं। अस्पताल आने जाने में भी पैसा खर्च हो रहा है, दवाई का हर माह का खर्च हजारों में आ रहा है। जून 2025 तक उनके मेडिकल बिलों का बराबर भुगतान होता रहा, थोड़ी देरी होती थी लेकिन अब एक साल बीतने को है, बिलों का भुगतान अटका हुआ है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से भी बिलों के भुगतान की गुहार लगा चुके है, लेकिन पैसा नहीं मिला। रघु राम चौहान ने सरकार और मुख्यमंत्री से मांग की है कि उनके मेडिकल बिलों का जल्द भुगतान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें