शिमला। राजधानी शिमला के उत्कृष्ट शिक्षा केंद्र राजकीय महाविद्यालय संजौली में शुक्रवार को कॉलेज की साहित्य परिषद और हिंदी विभाग ने कविता पाठ, भाषण और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। साहित्य परिषद के अध्यक्ष डाॅ. राकेश शर्मा ने बताया कि कविता वाचन स्पर्धा में अमृता नेगी पहला, रजनी ठाकुर ने दूसरा और छात्रा श्रुति ने तीसरा स्थान पाया। भाषण प्रतियोगिता में अंशुल ने पहला, स्वप्निल ने दूसरा स्थान पाया। प्रश्नोत्तरी स्पर्धा में सपना प्रथम और आस्था ने दूसरा स्थान पाया। डाॅ. राकेश ने कहा कि कॉलेज की साहित्य परिषद छात्रों के लिखने की कला और उसे प्रस्तुत करने की कला है। इस आयोजन में कॉलेज की प्राचार्य डाॅ. भारती भागड़ा ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कॉलेज के शिक्षक चंद्र वर्मा, डॉ. दिनेश नेगी ने प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका निभाई। हिंदी विभाग के शिक्षकों में बबीता ठाकुर और अरुण कुमार ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग किया। ब्यूरो