कनाडा, फ्रांस, रशिया, आस्ट्रेलिया, मंगोलिया, थाईलैंड, स्विट्जरलैंड, जर्मनी से भी अनुयायी यहां पहुंचे। स्पेन, जापान, पोलैंड, डेनमार्क, इजराइल, म्यांमार, ब्राजील, अफगान, सूडान, अफ्रीका, ट्यूनीशिया, नाइजीरिया, टर्की, मिस्र, स्वीडन, हंगरी, ओमान, उजबेकिस्तान, कजाकिस्तान, कतर, रोमानिया सहित करीब 71 देशों के लोगों ने धर्मशाला आकर बौद्ध धर्मगुरु दलाईलामा से शांति का पाठ पढ़ा।
एसएसपी कांगड़ा संतोष पटियाल ने कहा कि धर्मगुरु दलाईलामा वैश्विक व्यक्तित्व हैं। उनसे हर देश के लोग मिलने के लिए आते हैं। एक सुरक्षा एजेंसी के अधिकारी ने बताया कि पिछले वर्ष दलाईलामा से धर्मशाला में अमेरिका के लोग सभी देशों के मुकाबले सबसे ज्यादा मिलने आए।