शिमला। शहर के समरहिल वार्ड में शिवालिक हाउस एंबुलेंस सड़क को नगर निगम ने शनिवार को बहाल कर दिया। भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन और पेड़ गिरने से यह सड़क कई दिन से बंद थी। इससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही थी। पार्षद वीरेंद्र ठाकुर ने कहा कि नगर निगम प्रशासन की मदद से इस सड़क को बहाल कर दिया गया है। इससे क्षेत्र के लोगों को राहत मिलेगी। पार्षद ने सड़क बहाल करने के लिए निगम टीम का आभार जताया है। ब्यूरो