शिमला। शहर के बालूगंज वार्ड में कामना देवी क्षेत्र के लोगों को जल्द एंबुलेंस रोड की सुविधा मिलेगी। नगर निगम की ओर से सड़क का काम जल्द पूरा होने वाला है। अधिशासी अभियंता राजेश ठाकुर और स्थानीय पार्षद दलीप थापा ने वीरवार को मौके का दौरा किया। पार्षद ने कहा कि सड़क निर्माण का कार्य लगभग पूरा कर लिया है। अब इस पर टारिंग का काम होना है। ठंड के चलते आजकल इस सड़क पर टारिंग नहीं हो पाएगी। इसलिए गर्मी के मौसम में इसे पक्का किया जाएगा। अधिशासी अभियंता ने यहां लोगों की सुविधा के लिए पांच गाड़ियों की पार्किंग बनाने के भी निर्देश दिए हैं। इसके अलावा रेलिंग भी लगाई जाएगी। पार्षद ने कहा कि जल्द ही सड़क निर्माण का कार्य पूरा कर इसे आम जनता के लिए खोला जा रहा है। ब्यूरो