फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

108 और 102 एंबुलेंस कर्मचारी किए सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
डीसी आदित्य नेगी ने बांटे प्रशस्ति पत्र
विज्ञापन

कोरोनाकाल में बेहतर सेवाएं प्रदान करने पर की सराहना
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। कोरोना महामारी के दौर में 108 एंबुलेंस सेवा और 102 जननी एक्सप्रेस एंबुलेंस सेवा ने मरीजों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध करवाई हैं। इसी के चलते जीवीके ईएमआरआई एंबुलेंस सेवा के कर्मचारियों को शनिवार को डीसी आदित्य नेगी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

उपायुक्त ने जीवीके ईएमआरआई कंपनी के तहत शिमला के 108 में सेवाएं दे रहे चालक रवि कुमार को महामारी के दौरान बेहतर आपातकालीन स्वास्थ्य कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। रवि कुमार ने जिला में एंबुलेंस के माध्यम से सबसे अधिक 309 मरीजों को अस्पताल पहुंचाया है। इसके अलावा तकनीशियन सुरेंद्र कुमार, कैप्टन विशाल को भी सम्मानित किया गया। उपायुक्त ने बताया कि जिला शिमला में 108 एंबुलेंस द्वारा कोविड-19 महामारी के दौर में 3672 लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की गई। 102 एंबुलेंस के माध्यम से 10439 सैंपल एकत्रित किए गए और 264 लोगों को घर ड्रॉप बैक किया है। डीसी ने 108 और 102 के कर्मचारियों को उनके बेहतर सेवाओं की सराहना की तथा आगे भी ऐसे ही कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर जीवीके ईएमआरआई कंपनी ईएमई शिमला सचिन पटियाल, एचआर हेड राकेश नेगी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें