फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shrikhand Mahadev Yatra: नौ जुलाई को श्रीखंड महादेव रवाना होगी अंबिका माता की छड़ी

Mon, 27 Jun 2022 04:45 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, आनी (कुल्लू)
विज्ञापन
श्रीखंड महादेव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में निरमंड की आराध्या देवी माता अंबिका की छड़ी यात्रा श्रीखंड महादेव के दर्शनों के लिए इस वर्ष नौ जुलाई को रवाना होगी। 13 जुलाई को गुरू पूर्णिमा के दिन श्रीखंड महादेव के दर्शन करेगी। श्रीखंड छड़ी यात्रा सेवा समिति के अध्यक्ष केशव शर्मा ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्णय के अनुसार कोरोना महामारी के कारण दो वर्ष बाद उत्तर भारत की सबसे रोमांचक यात्राओं में से एक श्रीखंड महादेव यात्रा होने जा रही है।

विज्ञापन


इसके दर्शनों के लिए निरमंड के जूना अखाड़े से हर वर्ष रवाना होने वाली अंबिका माता की छड़ी नौ जुलाई को शिव के जयकारों के साथ निरमंड से रवाना होगी और 13 जुलाई को गुरू पूर्णिमा के दिन श्रीखंड महादेव के दर्शन करेगी। उन्होंने बताया कि छड़ी यात्रा के दौरान छड़ी के रवाना होने से लेकर वापस पहुंचने तक निरमंड में यात्रियों के ठहरने और लंगर की व्यवस्था रहेगी। छड़ी के वापस निरमंड पहुंचने पर भंडारा लगाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें