फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shrikhand Mahadev Yatra: अंबिका माता और स्वामी दत्तात्रेय की पवित्र छड़ी यात्रा श्रीखंड के लिए रवाना

Thu, 29 Jun 2023 06:58 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, आनी (कुल्लू)

सार

श्रीखंड महादेव यात्रा से पूर्व गुरुवार को अंबिका माता और स्वामी दत्तात्रेय की पवित्र छड़ी यात्रा श्रीखंड के लिए रवाना हो गई है। यह छड़ी यात्रा देव नीति और शुभ मुहूर्त देखकर श्रीखंड के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
अंबिका माता और स्वामी दत्तात्रेय की पवित्र छड़ी यात्रा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की कठिनतम यात्राओं में शुमार श्रीखंड महादेव यात्रा से पूर्व गुरुवार को अंबिका माता और स्वामी दत्तात्रेय की पवित्र छड़ी यात्रा श्रीखंड के लिए रवाना हो गई है। यह छड़ी यात्रा देव नीति और शुभ मुहूर्त देखकर श्रीखंड के लिए रवाना हुई। दशनामी जूना अखाड़ा प्रमुख की अगुवाई में सैकड़ों साधु-संत निरमंड से श्रीखंड की ओर भोले के जयकारों के साथ निकले। पवित्र छड़ी में निकले ये साधु-संत गुरु पूर्णिमा के दिन भगवान शिव शंकर के शिवलिंग का दीदार करेंगे। हालांकि, प्रशासनिक रूप से श्रद्धालुओं के लिए सात से 20 जुलाई तक यह यात्रा करवाई जाएगी। भारतवर्ष की सबसे कठिन धार्मिक यात्राओं में शुमार श्रीखंड महादेव की आधिकारिक यात्रा से पूर्व वीरवार को अंबिका माता निरमंड और स्वामी दत्तात्रेय की पवित्र छड़ी को रवाना किया गया। अखिल भारतीय श्री पंच दशनामी जूना अखाड़ा के श्री पंच महंत रामचंद्र गिरी जींद हरियाणा ने हरि झंडी दिखाकर महात्माओं और श्रद्धालुओं के जत्थे को रवाना किया।

विज्ञापन


साधु संतों का यह जत्था गुरु पूर्णिमा को तीन जुलाई के दिन श्रीखंड महादेव के दर्शन कर लौटेगा। अंबिका माता के कारदार पुष्पेंद्र शर्मा, छड़ी यात्रा समिति अध्यक्ष टकेश्वर शर्मा, सचिव योगेश भार्गव ने बताया कि दशनामी जूना अखाड़ा निरमंड से माता अंबिका और दत्तात्रेय स्वामी की छड़ी यात्रा प्राचीन समय से जाती रही है, जो हर साल देव शयनी एकादशी को निरमंड से रवाना होती है और गुरु पूर्णिमा के दिन दर्शन करके लौटती है। तीन जुलाई को छड़ी यात्रा वापस निरमंड की ओर रवाना होगी, जो आठ जुलाई को दशनामी जूना अखाड़ा निरमंड पहुंचेगी। नौ जुलाई को यहां भंडारे का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से गुहार लगाई है कि आधिकारिक यात्रा को भी छड़ी यात्रा के साथ ही शुरू किया जाना चाहिए, क्योंकि छड़ी यात्रा देव नीति और शुभ मुहूर्त देखकर ही सैकड़ों वर्षों से आयोजित हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें