फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nari Shakti Samman: राज्यपाल ने सराहनीय कार्य करने वाली 34 महिलाओं को किया सम्मानित

Thu, 04 Jan 2024 08:28 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

नारी शक्ति सम्मान समारोह में सम्मानित 34 महिलाओं को सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन
राज्यपाल ने सराहनीय कार्य करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला के राजधानी शिमला में वीरवार को आयोजित नारी शक्ति सम्मान समारोह में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कड़ी मेहनत के बूते मुकाम हासिल करके मिसाल कायम करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। नारी शक्ति सम्मान समारोह में सम्मानित 34 महिलाओं को सम्मानित किया गया। एशियाई खेलों में भारत को गोल्ड मेडल दिलवाने वाली कबड्डी टीम की सदस्य पुष्पा राणा जिला सिरमाैर व सोलन से ज्योति ठाकुर, शूटिंग में बद्दी की मोनिका, जिला बिलासपुर की हैंडबाल खिलाड़ी एवं कोच स्नेहलता, शिक्षा क्षेत्र में सोलन की प्रियंक अग्रवाल, शिमला की कीर्ति रोहटा, पालमपुर की ज्योति रावत, कांगड़ा की निवेदिता परमार, सिरमौर की डाॅ. नीलम कौर, हमीरपुर की मधु शर्मा, मंडी की डाॅ. नोबल शर्मा, हमीरपुर की शिवानी तेहरन, बिलासपुर की नीना कौशल, सोलन से कुसुम गुप्ता, कालाअंब नाहन से प्रीति बंसल, सोनाक्षी कक्कड़, स्वास्थ्य क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने पर सोलन की डाॅ. आशिमा जैन, कांगड़ा की डाॅ. शिल्पा सलेहिया, कुल्लू की विवेका भार्गव, हमीरपुर से डाॅ. क्रांति, समाजसेवा एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में शिमला से डाॅ. सपना कश्यप, मंडी से कृष्णा ठाकुर, सिरमौर से योगिता गोयल, बिलासपुर से नीरज पालीवाल, बिलासपुर की मीरा भोगल, लोक गायिका सरला डांगी, मधुमक्खी पालन एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए ऊना की निशु लता को सम्मानित किया गया। युवा उद्यमी के रूप में नाम कमाने वाली महिला शक्ति में शिमला की श्रेया नेगी, बद्दी की रिशु सिंगला, गैर वित्तीय संस्थान की संचालिका संजना गोयल के अलावा मेहनत के बूते अपने परिवार को पाल रही बस वाशर वुमेन मीरा, डांस के क्षेत्र में नाम कमा चुकी सोलन की सिया सिंह, न्यायाधीश के रूप में सेवाएं दे रहीं मृदुला शर्मा को भी सम्मानित किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें