फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेघर हो रहीं गायों को नीलाम नहीं करेगा पशुपालन विभाग

Fri, 14 Sep 2018 10:19 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

बिलासपुर में एम्स के निर्माण के लिए केंद्र को दी जा रही 112 बीघा जमीन की वजह से बेघर हो रहीं सरकारी गायों को अब पशुपालन विभाग नीलाम नहीं करेगा। अमर उजाला ने उस जमीन पर बने जर्सी गाय ब्रीडिंग फार्म के बंद होने और वहां रह रहीं करीब 70 गायों की नीलामी का मुद्दा उठाया था।

विज्ञापन


अमर उजाला के मुद्दा उठाने के बाद आखिरकार सरकार की नींद टूटी है। पशुपालन मंत्री ने गायों को नीलाम करने के बजाय अब उन्हें विभाग की स्कीमों के तहत जरूरतमंद किसानों की आय दोगुनी करने के उद्देश्य से सस्ती दरों पर उपलब्ध कराने को कहा है।

मंत्री के निर्देश के बाद विभाग ने इस पर काम भी शुरू कर दिया है।दरअसल, बिलासपुर के कोठीपुरा में एम्स बनाने के लिए पशुपालन विभाग की 112 बीघा को सरकार ने केंद्र को देने की मंजूरी दे दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पंद्रह करोड़ के भारी भरकम प्रस्ताव को सरकार ने खारिज किया

इसके साथ ही उस जमीन पर बने ब्रीडिंग फार्म को शिफ्ट करने के लिए जमीन देने से भी इंकार कर दिया था। चूंकि ब्रीडिंग फार्म के लिए जमीन मिल नहीं रही थी और पंद्रह करोड़ के भारी भरकम प्रस्ताव को सरकार ने खारिज कर दिया।

ऐसे में पशुपालन विभाग ने उस फार्म में रह रहीं गायों को नीलाम करने की तैयारी शुरू कर दी। अमर उजाला ने गायों को बेचने का मामला उठाया तो अब पशुपालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने विभाग को गायों की नीलामी न करने के निर्देश दिए हैं।

कंवर ने कहा कि गायों को अन्य स्थानों पर शिफ्ट करने का प्रयास किया जाएगा लेकिन अगर उनके रहने की व्यवस्था न हुई तो विभाग की विभिन्न स्कीमों के अंतर्गत किसानों को वह गायें सस्ते दामों पर उपलब्ध करा दी जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें