फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान 2019: चंबा और सोलन में कल सम्मानित होंगे मेधावी

Mon, 24 Jun 2019 10:31 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा/सोलन
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल के चंबा और सोलन में अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान 2019 का कार्यक्रम मंगलवार को आयोजित किया जाएगा। चंबा में सम्मान समारोह जिला मुख्यालय के समीप आईटीआई चंबा में आयोजित होगा। समारोह के मुख्यातिथि उपायुक्त चंबा विवेक भाटिया होंगे।

विज्ञापन


जबकि समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला रोजगार अधिकारी अरविंद चौहान उपस्थित रहेंगे।  इस कार्यक्रम में जिला चंबा के 50 होनहार छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। गत वर्ष भी इस कार्यक्रम के तहत मेधावियों को सम्मान दिया गया है।

इसी कड़ी में इस बार भी यह कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है। वहीं सोलन में बीएल सेंट्रल पब्लिक स्कूल शामती में आयोजित होगा। इस मौके पर जिला भर के मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्तिपत्र और मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


कार्यक्रम सुबह साढ़े दस बजे से शुरू होगा। कार्यक्रम में एसडीएम रोहित राठौर बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में करीब 55 छात्रों को सम्मानित किया जाएगा। सम्मान समारोह के लिए चयनित छात्रों को दूरभाष से समारोह की जानकारी दे दी गई है।

विज्ञापन

किस जिले में कब होगा कार्यक्रम

शिमला व रामपुर के मेधावियों को पूर्व की भांति मेधावी छात्र सम्मान समारोह में ही सम्मानित किया जाएगा। सोलन में भविष्य ज्योति सम्मान समारोह 25 जून को संस्कृत कॉलेज के हॉल में होगा।

वहीं कुल्लू में 26 जून को देवसदन, लाहौल-स्फीति में 29 जून को उच्च पाठशाला केलांग, नाहन में 29 जून शमशेर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ऊना में 26 जून काे बचत भवन और  बिलासपुर में 27 जून को रावमापा बिलासपुर में भविष्य ज्योति सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इसी तरह कांगड़ा में 28 जून को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परिसर धर्मशाला में कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें