फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्कृष्ट कार्य करने पर 44 विभूतियां सम्मानित

Mon, 04 Jul 2016 11:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कांगड़ा
विज्ञापन
अमर उजाला अचीवर्स ऑफ कांगड़ा-2016
विज्ञापन
मेहनत और लगन के बूते समाज में अहम योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मानित करने के लिए अमर उजाला ने अचीवर्स ऑफ कांगड़ा-2016 के नाम से मंच शुरू किया है। रविवार को अमर उजाला ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कांगड़ा के 44 विभूतियों को सम्मानित किया। चंडीगढ़ सिटी सेंटर (सीसीसी) के सहयोग से अमर उजाला ने यह अनूठा प्रयास शुरू किया है।
विज्ञापन


देश सेवा, शिक्षा, साहित्य एवं संगीत, चिकित्सा, खेल, प्रशासन, सामाजिक और आर्थिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली विभूतियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का आयोजन होटल द ग्रैंड राज कांगड़ा में किया गया। इसमें परिवहन मंत्री जीएस बाली ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

डॉक्टर दीदी के नाम से प्रख्यात समाजसेवी पद्मश्री क्षमा मैत्रे और पर्यावरणविद एवं हिमाचल में चिपको आंदोलन के प्रणेता कुलभूषण उपमन्यु विशेष अतिथि के रूप में मौजूद हुए। कार्यक्रम में टांडा मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनिल चौहान, नूरपुर एसडीएम राकेश प्रजापति भी मौजूद रहे। जीएस बाली ने पठानकोट आतंकी हमले में शहीद हुए संजीवन राणा के परिवार सहित करीब चार दर्जन विभूतियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन


सभागार में मौजूद गण्यमान्य लोगों को परिवहन मंत्री जीएस बाली ने सफलता का मंत्र भी दिया। उन्होंने कहा कि आगे बढ़ने के लिए मन को संतुष्ट न होने दें। कड़ी मेहनत और ऊंची सोच से ही सफलता की सीढ़ी बनती है। मन में हमेशा ये दिल मांगे मोर की चाहत होनी चाहिए तभी सफलता आपके कदम चूमेगी।

कुल्लू, मंडी और किन्नौर में भी होंगे सम्मान समारोह
कांगड़ा के बाद अमर उजाला हिमाचल अन्य जिलों में भी अचीवर्स 2016 सम्मान समारोह आयोजित करेगा। अगले चरण में कुल्लू, मंडी और किन्नौर में यह कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें