शिमला। शिमला ग्रामीण की पाहल पंचायत में अमर ज्योति युवा क्लब के दो दिवसीय पौधरोपण और स्वच्छता अभियान का आयोजन किया। इस अभियान का नेतृत्व क्लब की अध्यक्ष कल्पना शर्मा ने किया। इस दौरान क्लब के सदस्यों ने पूरे गांव और आसपास के क्षेत्रों की सफाई की और देवदार, बान तथा कचनार के पौधेे रोप। क्लब की अध्यक्ष कल्पना शर्मा ने बताया कि स्वच्छ पर्यावरण के लिए पौधरोपण आवश्यक है और हम इसे हर साल इसका आयोजन करते हैं। पौधों की देखरेख के लिए सात सदस्यीय कमेटी का गठन किया है, जिसमें कल्पना शर्मा (प्रधान), शगुन शर्मा, हीना शर्मा, सिमरन शर्मा, तरुण शर्मा, पीयूष शर्मा और दिव्यम शर्मा शामिल हैं। यह कमेटी पौधों की निगरानी करेगी। संवाद