शिमला। राजकीय महाविद्यालय संजौली में ओल्ड स्टूडेंट्स एसोसिएशन की व्याख्यान श्रृंखला हुई। इसमें हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के भौतिक विज्ञान संकाय के पूर्व डीन प्रो. पीके अहलूवालिया मुख्य वक्ता रहे। उन्होंने अपने छात्र जीवन के संस्मरण और अनुभव विद्यार्थियों के साथ साझा किए। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर सीखते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य प्रो. भारती भागड़ा ने ऐसे आयोजनों को विद्यार्थियों के लिए उपयोगी बताया। उन्होंने कहा कि पूर्व छात्रों के अनुभव नई पीढ़ी का मार्गदर्शन करते हैं। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने प्रो. अहलूवालिया से सवाल भी पूछे। आयोजन में बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। संवाद