प्रदेश में नई हवाई उड़ानों का किराया और शेड्यूल तय कर दिया है। शिमला से कुल्लू और धर्मशाला के लिए 9 दिसंबर से नई फ्लाइट शुरू की जाएंगी। एलायंस एयर के मार्केटिंग के यशवर्धन ने जानकारी देते हुए कहा कि ने हिमाचल प्रदेश में हवाई उड़ानों का किराया और शेड्यूल तय कर दिया है। शिमला से कुल्लू और धर्मशाला के लिए 9 दिसंबर से नई फ्लाइट शुरू होंगी।
शिमला से धर्मशाला के लिए सुबह 7:40 पर उड़ान होगी और 8:30 बजे फ्लाइट धर्मशाला पहुंचेगी। इसी तरह धर्मशाला से सुबह 8:50 बजे फ्लाइट होगी और 9:40 पर शिमला पहुंचेगी। यह हवाई सेवा एटीआर42-600 हवाई जहाज से प्रदान की जा रही है। यशवर्धन ने कहा कि शिमला से कुल्लू के लिए एलायंस एयर की उड़ान 9 दिसंबर की सुबह 7:40 पर होगी और 8:30 बजे वहां पहुंचेगी। कुल्लू से शिमला सुबह 8:50 पर वापसी की फ्लाइट होगी और 9:40 बजे शिमला पहुंचेगी।
शिमला-कुल्लू के बीच मंगलवार, बुधवार, गुरुवार और रविवार हफ्ते में चार दिन उड़ान होगी। किराया प्रति यात्री 5,138 रहेगा और इस किराये में उपदान नहीं होगा। शिमला-धर्मशाला के बीच सप्ताह में सोमवार, शुक्रवार और शनिवार को तीन दिन फ्लाइट होगी। दिल्ली-शिमला के बीच रोज फ्लाइट हो रही है।