फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: कालका से शिमला आने वाली सभी ट्रेनें पैक, दो तक वेटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
मैदानी राज्यों में तपिश बढ़ने के बाद राहत पाने के लिए शिमला का रुख कर रहे हैं सैलानी
विज्ञापन

हेरिटेज ट्रैक पर पांच ट्रेनों का किया जा रहा संचालन
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। मैदानी राज्यों में तपिश से राहत पाने के लिए बड़ी संख्या में सैलानी शिमला की ठंडी वादियों का रुख कर रहे हैं। वीकेंड पर कालका-शिमला हेरिटेज ट्रैक की सभी ट्रेनें पैक चल रही हैं। वहीं दो अप्रैल तक सभी ट्रेनों में वेटिंग चल रही है।

पिछले वीकेंड के मुकाबले इस वीकेंड पर ज्यादा सैलानी रेलमार्ग के माध्यम से शिमला पहुंच रहे हैं। पर्यटन नगरी सैलानियों से गुलजार है। रेलवे की ओर से इन दिनों हेरिटेज ट्रैक पर सैलानियों की सुविधा के लिए पांच ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इसके अलावा सैलानियों की मांग पर रेल मोटर कार और चार्टर्ड ट्रेनें भी चला रहा है। सैलानियों के ग्रुप को लेकर शुक्रवार को भी रेल मोटर कार शिमला पहुंची। इसमें पंजाब और चंडीगढ़ के 16 सैलानी शामिल थे। मिक्स अप डाउन ट्रेन में विशेष बुकिंग पर एक चार्टर्ड बॉक्स भी शिमला पहुंचा। अधिकतर सैलानियों ने पहले ही शिमला आने के लिए बुकिंग करवा रखी है। अब वीकेंड पर शिमला आने के लिए लोगों को सीट नहीं मिल रही है।
विज्ञापन


कालका-शिमला हेरिटेज ट्रैक पर दो अप्रैल तक हिमालयन क्वीन 52455 में 29 वेटिंग, कालका-शिमला एक्सप्रेस 52459 में 15 वेटिंग, कालका-शिमला एक्सप्रेस 52457 में 13 वेटिंग, कालका-शिमला एक्सप्रेस 52457 में 27 वेटिंग, शिवालिक डीलक्स 52451 में 25 वेटिंग, कालका-शिमला एक्सप्रेस 52453 में 30 वेटिंग है।
विज्ञापन


होटलों में 35 फीसदी कमरे एडवांस में बुक
इस वीकेंड के लिए होटलों की बुकिंग में भी हल्की बढ़ोतरी हुई है। होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रिंस कुकरेजा ने बताया कि शहर के होटलों में शुक्रवार तक 30 से 35 फीसदी कमरे एडवांस में बुक हो गए हैं। वहीं शनिवार तक यह संख्या बढ़ने की उम्मीद है। सैलानियों की संख्या बढ़ने से शहर के कारोबारी खासे उत्साहित हैं। लोअर बाजार के कारोबारी तरुण राणा ने बताया कि बीते दो हफ्तों से शिमला में सैलानियों की संख्या लगातार घट रही थी। इस वीकेंड पर संख्या बढ़ी है, उम्मीद है कि कारोबार में भी बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें