फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘हिम केयर’ नाम से एक होंगी बीमा योजनाएं : विपिन परमार

Sat, 27 Oct 2018 10:34 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री विपिन सिंह परमार ने कहा कि हिमाचल में राज्य सरकार की विभिन्न स्वास्थ्य बीमा योजनाओं को एक योजना के तहत लाकर ‘हिम केयर’ नाम दिया जाएगा।

विज्ञापन


इन योजनाओं के तहत निर्धारित बीमा कवर राशि को बढ़ाकर आयुष्मान भारत योजना की तर्ज पर 5 लाख रुपये किया जाएगा। सरकार ने इसे लेकर कार्ययोजना बना ली है। हिम केयर में कार्ड बनाने के लिए लोक मित्र केंद्रों की सहायता ली जाएगी।

इसके अलावा प्रदेश की स्वास्थ्य बीमा योजनाओं के तहत बने कार्डों को भी इसके तहत बदला जाएगा।  परमार डॉ. राजेंद्र प्रसाद चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल टांडा में रोगी कल्याण समिति के सदस्यों के साथ आयोजित बैठक में बोल रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रपति दौरे को लेकर तैयारियों का जायजा

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि टांडा अस्पताल में 286 लोग आयुष्मान भारत योजना का लाभ प्राप्त कर चुके हैं।  स्वास्थ्य मंत्री ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के 29 अक्तूबर को डॉ. राजेंद्र प्रसाद चिकित्सा महाविद्यालय टांडा के दीक्षांत समारोह में शामिल होने को लेकर की गई तैयारियों का जायजा लिया।

यह कार्यक्रम महाविद्यालय के सरदार सोभा सिंह सभागार में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने पुलिस महानिदेशक उत्तरी क्षेत्र अतुल फुलझेले, उपायुक्त संदीप कुमार, पुलिस अधीक्षक संतोष पटियाल, प्रधानाचार्य भानू अवस्थी, चिकित्सा अधीक्षक गुदर्शन गुप्ता व महाविद्यालय प्रबंधन के अन्य पदाधिकारियों के साथ टांडा में बैठक की। 

स्टाफ नर्स की मौत मामले की होगी मजिस्ट्रेट जांच
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि टांडा अस्पताल की स्टाफ नर्स के आग में झुलसने पर उपचाराधीन रहते मृत्यु के मामले में मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं। कुछ माह पहले के नगरोटा बगवां की एक लड़की के सर्पदंश के उपरांत टांडा अस्पताल में उपचार करवाते मृत्यु के मामले में जांच रिपोर्ट प्राप्त हो गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें