एचपीयू के कुलसचिव घनश्याम चंद ने विवि से संबद्ध सभी शिक्षण संस्थानों और कॉलेजों को इस संदर्भ में अधिसूचना जारी कर एप तैयार करने के लिए 28 फरवरी तक आवेदन करने को कहा है।
संबद्ध संस्थानों को एप बनाने के लिए आई-मेड की वेबसाइट http://i-made.in पर आवेदन कर पंजीकरण करवाना होगा। एप चलाने के लिए प्रदेश में कई टीसीईआई वर्कशॉप और प्रशिक्षण कार्यक्रम भी होंगे।
इस एप को शिक्षण संस्थान प्रबंधन खुद संचालित करेंगे। छात्रों को एप्लीकेशन के इस्तेमाल करने से संबंधित जानकारी देंगे। यह एप तैयार हो जाने के बाद प्ले स्टोर पर उपलब्ध होगा, जिसे छात्र और फैकल्टी डाउनलोड कर इस्तेमाल कर सकेंगे।