फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल ऐप्स से मिलेगी चुनाव की हर जानकारी, निर्वाचन विभाग ने दी सुविधा

Tue, 26 Sep 2017 08:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव की हर अपडेट अब आसानी से मिलेगी। राज्य निर्वाचन विभाग ने मोबाइल ऐप्स का सेट तैयार किया है। मुख्य चुनाव आयुक्त अचल कुमार जोती ने निर्वाचन विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में सोमवार को इन चुनावी ऐप्स का सेट लॉंच किया।
विज्ञापन


जोती ने कहा कि हाईटेक तकनीक के इस्तेमाल से यह कवायद चुनाव संबंधी विभिन्न गतिविधियों में पारदर्शिता, समन्वय और प्रबंधन को और मजबूत बनाने के लिए की गई है। 

ये मोबाइल ऐप्स हिमाचल निर्वाचन एटलस मतदान केन्द्रों की स्थिति, मतदान केन्द्रों का ब्योरा, केंद्रों तक पहुंचने के मार्ग, क्षेत्र की अन्य महत्वपूर्ण विशेषताओं सहित राज्य के महत्वपूर्ण भौगोलिक स्थलों की जानकारी उपलब्ध करवाएंगी। 
विज्ञापन


वहीं, एक ऐप का प्रयोग हिमाचल में चुनाव प्रबंधन को बेहतर बनाने और समन्वय स्थापित करने के लिए होगा। ये ऐप मुख्य निर्वाचन अधिकारी को जिला निर्वाचन अधिकारियों और मतदान केन्द्रों के स्टाफ से जोड़ेगी। 

इसमें किसी भी स्तर पर उत्पन्न स्थिति में यदि चेतावनी रिपोर्ट होती है तो उसका उत्तर बिना किसी देरी के प्राप्त हो जाएगा। इसके अलावा मतदान ड्यूटी पर तैनात पुलिस जवानों की अन्य स्टाफ  की तर्ज पर रेंडमाइजेशन की जाएगी।

इसके अतिरिक्त राज्य के हर घर के मोबाइल नंबर को मोबाईल नंबर अपडेशन ऐप से जोड़ा जाएगा। इस ऐप का लिंक निर्वाचन विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। मतदाताओं को चुनावों से संबंधित जानकारी प्रदान करने के लिए प्रदेश के सभी घरों में पोस्ट कार्ड वितरित किए जाएंगे।

मिस्ड काल से भी मिलेगी जानकारी
जोती ने बताया कि ऑटोमेटिड रिपलाय तथा मिस्ड कॉल की सुविधा 0177-2620551 नंबर पर उपलब्ध होगी। इस नंबर पर मिस्ड कॉल से चुनाव संबंधी कोई भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। कॉल का जवाब 30 मिनटों के भीतर दिया जाएगा। वहीं, जीआईएफ  ऐप वीवीपीएटी की जानकारी उपलब्ध करवाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें