फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पावर लिफ्टिंग वुमन चैंपियनशिप: 76 किलो भार वर्ग में आंध्र प्रदेश की एस. द्वारका विजेता

Sat, 11 Mar 2023 06:00 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

84 किलोग्राम भार वर्ग में राजस्थान की सिंघानिया यूनिवर्सिटी की प्रीति ने 585 किलोग्राम वजन उठा कर पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
आचार्य नागार्जुन यूनिवर्सिटी गूंटूर की एस द्वारका। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडोर स्टेडियम धर्मशाला में आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी पावर लिफ्टिंग वुमन चैंपियनशिप के तीसरे दिन 76 किलोग्राम भार वर्ग में आंध्र प्रदेश की आचार्य नागार्जुन यूनिवर्सिटी गूंटूर की एस द्वारका ने 527.5 किलोग्राम वजन उठाकर पहले स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर रहीं महाराष्ट्र की एसआरटी मरद्वाड़ा यूनिवर्सिटी की जानवी जे. सावरकर ने 520 किलोग्राम वजन उठाया, जबकि 492.5 किलोग्राम वजन उठाने वाली केरल की यूनिवर्सिटी ऑफ कैलीकट की अजीशा ने तीसरा स्थान हासिल किया।

विज्ञापन


इस वर्ग में करीब 40 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। वहीं 84 किलोग्राम भार वर्ग में राजस्थान की सिंघानिया यूनिवर्सिटी की प्रीति ने 585 किलोग्राम वजन उठा कर पहला स्थान हासिल किया। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की शोविता ने भी 585 किलोग्राम वजन उठाया, और दूसरा स्थान पाया। राजस्थान की मेवाड़ यूनिवर्सिटी की रीतू ने 522.5 किलोग्राम वजन उठा कर तीसरा स्थान हासिल किया।

इस वर्ग में 35 महिला लिफ्टरों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन 84 किलोग्राम भार से अधिक मुकाबले होंगे। चार दिवसीय इस प्रतियोगिता का रविवार को समापन होगा। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर उपस्थित रहेंगे। वहीं विशेष अतिथि के तौर पर रघुवीर सिंह बाली और विशेष अतिथि के रूप में प्रो. बलदेव भाई शर्मा, विधायक सुधीर शर्मा और विधायक केवल सिंह पठानिया मौजूद रहेंगे, जबकि कार्यक्रम के अध्यक्ष सीयू के कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें