फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: नाहन में ऑल इंडिया मदनपाल सोलंकी मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू

Wed, 20 Nov 2024 04:34 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)

सार

टूर्नामेंट का शुभारंभ हिमाचल फुटबॉल एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा ने किया।
विज्ञापन
ऑल इंडिया मदनपाल सोलंकी मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऐतिहासिक चौगान नाहन में ऑल इंडिया मदनपाल सोलंकी मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का बुधवार को आगाज हो गया। टूर्नामेंट का शुभारंभ हिमाचल फुटबॉल एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा ने किया। विधायक अजय सोलंकी इस दौरान विशेष रूप से मौजूद रहे। प्रतियोगिता में उत्तर भारत की आठ टीमें भाग ले रही हैं। 

विज्ञापन



चार दिन तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में लीग मैच आयोजित किए जाएंगे। हिमाचल प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील शर्मा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जहां चारों दिशाओं में प्रदेश को विकास के लिए योजनाओं के साथ आगे बढ़ा रहे हैं। उनकी नजर शिक्षा में खेलों में भी विशेष है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी कड़ी में प्रदेश सरकार युवाओं को खेलों की ओर प्रोत्साहित करने के लिए कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों की डाइट मनी में वृद्धि की है। उन्होंने कहा कि नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने अपने पिता जी की याद में इस प्रतियोगिता को शुरू किया है जो बेहद सराहनीय है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें